CTET Admit Card 2024: जाने सीटीईटी एडमिट कार्ड 2024 लिंक, एग्जाम डेट, एग्जाम पैटर्न

CTET Admit Card 2024: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) जल्द ही सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) के 18वें संस्करण जनवरी 2024 के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी करेगा। सभी पात्र उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के लिंक से 19 जनवरी 2024 से अपना ऍप्लिकेशन (आवेदन संख्या) और जन्म तिथि डाल कर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Facebook Group Join Now

बता दे कि अब CTET 2024 सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, यानी पेन पेपर (ओएमआर) के आधार पर पूरे देश मे विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एक साथ आयोजित की जाएगी। इस बार CTET 2024 का एग्जाम 21 जनवरी 2024 (रविवार) को होगा।

CTET 2024 Exam Date: सीटीईटी 2024 परीक्षा तिथि

सीटीईटी के लिए परीक्षा तिथि की आधिकारिक घोषणा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली (CBSE) द्वारा की गई है। CTET Exam पेपर I और II  21 जनवरी 2024 को 02 घंटे 30 मिनट की परीक्षा समय अवधि के साथ आयोजित होगा। नीचे से परीक्षा के  समय का पूरा विवरण देखें।

आयोजनपेपर 1पेपर 2
एग्जाम डेट21 जनवरी 202421 जनवरी 2024
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश सुबह 07:30 बजेदोपहर 12:30 बजे
प्रवेश पत्रों की जांचसुबह 09:00 बजे से सुबह 9:15 बजे तकदोपहर 2:00 बजे से 2:15 बजे तक
Computer द्वारा जांचसुबह 09:15 बजेदोपहर 2:15 बजे
परीक्षा केंद्र में अंतिम प्रवेश का समयसुबह 09:30 बजेशाम के 2:30
परीक्षण प्रारंभ होने का समयसुबह 09:30 बजेशाम के 2:30
परीक्षण समाप्त होने का समय12:00 दोपहर5:00 शाम

एडमिट कार्ड की फिजिकल कॉपी अर्थात प्रिंट आउट के साथ एक फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है, क्योंकि इन दस्तावेजों के बिना किसी भी व्यक्ति को परीक्षा हॉल के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा।

ALSO READ THIS  Chandigarh Junior Basic Training Teacher Notification 2024: चंडीगढ जूनियर बेसिक टीचर के396 पदों के लिए आज की करे ऑनलाइन आवेदन.

सीटीईटी 2024 परीक्षा पैटर्न

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 (CTET 2024 Exam pattern) पेपर I और II की परीक्षाएं ओएमआर शीट के माध्यम से ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाएंगी, परीक्षा पैटर्न के बारे में विस्तृत जानकारी नीचे दी जा रही है।

पेपर – I:

  • मोड: ऑफ़लाइन
  • विषय:
    • बाल विकास और शिक्षाशास्त्र: 30 प्रश्न (30 अंक)
    • भाषा I (अनिवार्य): 30 प्रश्न (30 अंक)
    • भाषा II (अनिवार्य): 30 प्रश्न (30 अंक)
    • गणित: 30 प्रश्न (30 अंक)
    • पर्यावरण अध्ययन: 30 प्रश्न (30 अंक)
  • कुल: 150 प्रश्न (150 अंक)
  • अवधि: 2.5 घंटे
  • नकारात्मक अंक : नहीं
  • प्रत्येक प्रश्न पर अंक : 1 अंक

पेपर II:

  • मोड: ऑफ़लाइन
  • विषय:
    • बाल विकास और शिक्षाशास्त्र: 30 प्रश्न (30 अंक)
    • भाषा I (अनिवार्य): 30 प्रश्न (30 अंक)
    • भाषा II (अनिवार्य): 30 प्रश्न (30 अंक)
    • A. गणित और amp; विज्ञान: 30 + 30 प्रश्न (60 अंक)
    • बी. सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान: 60 प्रश्न (60 अंक)
  • कुल: 150 प्रश्न (150 अंक)
  • अवधि: 2.5 घंटे
  • नकारात्मक अंक : नहीं
  • प्रत्येक प्रश्न पर अंक : 1 अंक

सीटेट आवेदन संख्या या पासवर्ड को दोबारा कैसे सेट करें? (How to regenerate CTET 2024 Application Number or Password?)

CTET 2024 आवेदन संख्या या पासवर्ड को दुबारा  सेट करने के लिए निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करें:

  1. सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट www.ctet.nic.in पर जाएं।
  2. Log in के टैब पर क्लिक करें।
  3. अब “फॉरगेट एप्पलीकेशन नंबर” या “फॉरगेट पासवर्ड भूल गए” के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब पूछी गई जानकारी को सही सही भरें।
  5. उसके बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
  6. अब आपका नया पासवर्ड या CTET आवेदन संख्या आप को ईमेल या मैसेज से मिल जाएगा।
ALSO READ THIS  UPSC CDS 2024 Notification: आवेदन करें, जानें योग्यता और Syllabus

नोट – नया पासवर्ड या आवेदन संख्या उम्मीदवारों के पंजीकृत ईमेल पर भेजा जाएगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद, उम्मीदवारों को नए पासवर्ड या नए आवेदन संख्या के साथ एक बार फिर से लॉगइन करना होगा।

How Download CTET Admit Card 2024:

CTET 2024 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करे

‘CTET Admit Card 2024 को ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करें :

  • सबसे पहले अपने कंप्यूटर या मोबाइल फोन के वेब ब्राउज़र में CTET की आधिकारिक वेबसाइट www.ctet.nic.in खोलें।
  • होम पेज पर “कैंडिडेट एक्टिविटी” सेक्शन के तहत “CTET Jan-2024 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें” के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एडमिट कार्ड डाउनलोड पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • यहां इसे डाउनलोड करने के लिए सभी पूछी गई जानकारी को भरे।
  • एडमिट कार्ड पेज में अपना एप्पलीकेशन नंबर/ आवेदन संख्या और जन्म तिथि को दी गई फ़ील्ड में दर्ज करें।
  • अब”साइन इन” बटन पर क्लिक कर अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते है।
  • एडमिट कार्ड को PDF प्रारूप में इसे सुरक्षित करने के लिए “प्रिंट” या “डाउनलोड” बटन पर क्लिक करें, जिससे आप इसे भविष्य के लिए संदर्भ के लिए सहेज सकें।’
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Facebook Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top